सीडीओ ने दिखाई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी

शत-प्रतिशत पात्र महिला/पुरूष/दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना स्वीप का उद्देश्य: सीडीओ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आगामी 25 मई 2024 को छठवे चरण का मतदान होना है तथा मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने के परिप्रेक्ष्य में स्वीप कार्यक्रम व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) के अन्तर्गत मतदान के प्रति आम जनमानस को जागरूक एवं उत्साहित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने मतदाता जागरूकता रैली को काशीराम स्टेडियम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत यह रैली काशीराम स्पोर्टस स्टेडियम, संत कबीर नगर से समय माता मन्दिर तक तथा समय माता मन्दिर से वापस स्पोर्टस स्टेडियम, संत कबीर नगर तक मतदाता जागरुकता हेतु “रन फार वोट” रैली निकाली गयी, जिसमें स्टेडियम के लगभग 150 खिलाड़ी एवं युवा कल्याण विभाग के लगभग 50 सदस्यों के साथ कुल 200 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली में बैंड एवं क्षेत्रीय लोक संगीत के माध्यम से मतदाता जागरुकता सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया गया। रैली समापन के उपरान्त स्टेडियम प्रांगण में सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदान की शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर जनपद की स्वीप एम्बेसडर (पर्वता-रोही) रजनी सॉव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी सहित खिलाड़ी एवं भारी संख्या में युवा दल के लोग आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

9 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

9 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

9 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

10 hours ago