राष्ट्र और समाज को नई दिशा दिखाता है राष्ट्रीय सेवा योजना: वशिष्ठ नारायण सिंह

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवासिय शिविर का समापन महाविद्यालय के दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित सिंह रहे।

मुख्य अतिथि वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों में सेवा और त्याग की भावना का विकास करता है। यह युवाओं को समाज और राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाने हेतु एक नई दिशा प्रदान करता है। इस प्रकार के कार्यक्रम सामुदायिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने हेतु युवाओं को तैयार करती है।
विशिष्ठ अतिथि अमित सिंह ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। इसलिए युवाओं को सही दिशा में प्रयास करना चाहिए। जिससे आने वाले समय में स्वयं और समाज के प्रगति का वाहक बने।
अध्यक्षता करते हुए प्रो. परीक्षित सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। यह केवल एक कार्यक्रम का अंत नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का नया अध्याय है। एनएसएस का मूल उद्देश्य ’’मैं नहीं, तुम’’ की भावना को विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान आप सभी ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता अभियान, और समाज सेवा से जुड़े अनेक कार्यों में भाग लिया। जो न केवल समाज के लिए उपयोगी हैं, बल्कि आपके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी पीयूष सिंह ने व कार्यक्रम का प्रतिवेदन कार्यकम अधिकारी सहायक आचार्य जितेन्द्र कुमार पांडेय व धन्यबाद ज्ञापन प्रदीप यादव ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि राय चारो इकाईयों के स्वयंसेवक व स्वंसेविकाओं सहित अनुराग मिश्रा, आलोक सिंह, प्रिंस पाण्डेय, त्रांजली सिंह, प्रिया गुप्ता, आस्था पाण्डेय, रुबिका आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

3 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

3 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

7 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago