आर्यन हॉस्पिटल ने किया मरीज की जान से खिलवाड़, फर्जी आपरेशन का आरोप

डीएम ने दिया टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के आर्यन हॉस्पिटल, बघौली पर गंभीर आरोप लगाते हुए परिजनों ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार धमैचा गांव निवासी के हरिश्चंद्र की पत्नी रीना देवी के पेट दर्द की शिकायत थी। बेहतर इलाज के लिए वे अपनी साली अंजनी के कहने पर आर्यन हॉस्पिटल, बघौली बाजार गए। जहां डॉ. आरके चौधरी ने जांच के बाद बताया कि रीना देवी की बाईं किडनी में 20 एमएम और 4एमएम की पथरी है। जिसका ऑपरेशन करना होगा।
परिजनों के अनुसार 16 फरवरी 2025 को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को पथरी दिखाते हुए दावा किया कि मरीज की किडनी से इसे निकाला गया है। इलाज के नाम पर परिजनों से कुल 4.50 लाख रुपये वसूले गए।
24 फरवरी 25 को डिस्चार्ज होने के बाद रीना देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें सीने में झटके, तेज दर्द और हार्ट संबंधी दिक्कतें होने लगीं। जब परिजनों ने दोबारा आर्यन हॉस्पिटल में संपर्क किया। तो हर बार नई दवाएं देकर उन्हें वापस भेज दिया गया।
जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो परिजनों ने दूसरी जगह जांच कराई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रीना देवी की किडनी में पहले की तरह ही पथरी मौजूद थी। यानि ऑपरेशन किया ही नहीं गया। केवल पेट चीरा गया और झूठे दावे किए गए।
जब परिजनों ने जब अस्पताल में बात की तो अस्पताल के मैनेजर पंकज चौधरी, डॉ. यूएन सिंह, डॉ. एचके सिंह और अन्य स्टाफ ने न सिर्फ गालियां दी। बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित हरिश्चंद्र ने पुलिस अधीक्षक, संत कबीर नगर से लिखित शिकायत करते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने और अस्पताल को सील करने की मांग की है। ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज के साथ ऐसा न हो सके।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर करवाई का निर्देश दिए।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

3 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

3 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

7 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago