बरहज/देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)। लोक आस्था के महापर्व पर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में स्थित सरयू के पावन तट पर माता बहनों द्वारा छठ पूजा किया जा रहा था और नगर के दसों घाट खुब सजाये गए थे लेकिन जब बिजली कटी तो सारा नगरपालिका क्षेत्र अंधेरे में गुम हो गया। आपको बताते चले की जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, दीपावली से लेकर छठ पूजा तक बिजली 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश को विद्युत विभाग द्वारा आईना दिखाया जा रहा है।
बरहज नगर के विद्युत विभाग द्वारा रात को 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक विद्युत सप्लाई गुल होने से सोमवार की भोर में स्नान करने व घाटों पर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।इस समस्या को लेकर आमजनमानस में रोष व्याप्त रहा।
इस समस्या के सम्बंध विधुत विभाग से फोन द्वारा सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन सम्बन्धितो द्वारा फोन नही उठा। ऐसी स्थिति में लोक आस्था के महापर्व पर ऐसी समस्या कहा और कैसे उतपन्न हुई इसकी जानकारी नहीं मिल सका। जिम्मेदार फोन उठाने में असमर्थ रहे, तो जबाब देही किसकी बनती हैं, ये तो प्रशासन में बैठे आला अधिकारी ही जाने।
15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…