राष्ट्रीय युवा उत्सव 24 हेतु जिलास्तरीय चयन प्रतियोगिता 22 को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा युवा उत्सव के आयोजन में महानिदेशालय द्वारा निर्गत गाइड लाईन के अनुसार प्रतिभागी कलाकारों की आयु दिनांक 12 जनवरी 2024 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा उत्सव-2024 हेतु युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उप्र राज्य को आवंटित थीम ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ पर आधारित प्रतियोगिताएं यथा-नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाना है। प्रतियोगिता 04 विधा-लोकगीत, लोकनृत्य, सोलो फोल्क डांस एवं सोलो फोल्क सांग में ही कराया जाना प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त 04 विधाओं-स्टोरी राइटिंग, पोस्टल नेकिन, डीक्लेमेशन एवं फोटोग्राफी में भी लाइफ स्किल के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाना है।
उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धा एवं टीम स्पर्धा के प्रतिभागी निश्चित तिथि दिनांक 22 नवंबर 2023 को स्थान प्रभा देवी स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के प्रांगण में पूर्वान्हन 09 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित है।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी अपने आधार कार्ड तथा आवश्यकतानुसार म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के साथ प्रतिभाग कर सकेगें। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जायेगा तथा विजेता कलाकारों को मण्डल स्तरीय चयन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

2 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

15 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

19 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

20 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

20 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

20 hours ago