बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अन्तर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे पर सर्वोदय महाविद्यालय और कुड़वा डगरा के बीच जयरामपुरवा के निकट मोटरसाइकिल पर सवार अंकुर सिंह पुत्र स्वर्गीय मुकेश सिंह उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी कानपुर को मिहींपुरवा तहसील निर्माण मार्ग का कार्य निपटाकर दीक्षित के प्लांट पर जा रहे थे, तभी सड़क के आसपास तेंदुआ ने बाइक सवार पर हमला कर दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। किन्तु मोटरसाइकिल सवार की रफ्तार को बढ़ाता रहा जिस कारण तेंदुआ बाइक सवार को छोड़कर चला गया, घायल अवस्था में बाइक सवार दीक्षित प्लांट पर पहुंचे और आषीश दीक्षित ने घायल को सीएचसी मोतीपुर में लाकर भर्ती कराया तथा घटना की सूचना मोतीपुर वन क्षेत्राधिकारी को दी गई है सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर सीएचसी पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। इस सम्बन्ध में वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर एस के तिवारी ने बताया घटना की जानकारी मिली है मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जा रही है जरूरत पड़ने पर तेंदुआ को पकड़ने की व्यवस्था की जायेगी।
यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…
जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…
21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…
गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…