मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)l उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों को गति प्रदान करने, उद्योगों को प्रोत्साहन करने एवं इस क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये जाने तथा प्रदेश में पूजी निवेश को आकर्षित करने हेतु प्रति वर्ष 1 लाख नई सूक्ष्म इकाईया स्थापित किये जाने के तस्थ के साथ मिशन मोड में आगामी 10 वर्षों की समयावधि में कुल 10 लाख नई सूक्ष्म इकाईया स्थापित बिल्ये जाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति हेतु एक महत्वाकांक्षी नई योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रारम्भ किया गया है, जिसके अन्तर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र हेतु रू0 5.00 लाख का ऋण प्रदान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि आवेदक उत्त्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदक की शैक्षिक योग्यता कक्षा-8 पास होनी चाहिए है तथा इण्टरमिडिएट उत्तीर्ण को प्राथमिकता दी जायेगी।
आवेदक सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजनाओं जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाए ओडीओपी टूलकिट एंव प्रशिक्षण योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रशिक्षण योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश कौशल उन्नयन अथवा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय/ शैक्षणिक संसथान से कौशल सम्बन्धित सर्टिफिकेट कोर्स / डिप्लोमा/डिग्री प्राप्त हो।
पूर्व में पी०एम०स्वनिधि योजना के अत्तिरिक्त राज्य अथवा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य योजना में व्याज अथवा पूजी उपादान का लाभ प्राप्त न किया हो।
इस योजना में रू0 5.00 लाख तक 04 वर्ष हेतु ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जायेगा।
परियोजना लगात का 10 प्रतिशत अतिरिक्त मार्जिनमनी सब्सिडी देय है। योजना के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में गाज़ीपुर तिराहा कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र मऊ से सम्पर्क किया जा सकता है।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…