मोबाइल शौचालय बदहाल दे रहा स्वच्छता की बजाय गंदगी का संदेश

उतरौला(बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा) आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा पर स्थित लोक निर्माण व वन विभाग कार्यालय के पास रखा गया मोबाइल शौचालय बदहाल पड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले ही आम जन की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए मोबाइल शौचालय यहां रखा गया था। शौचालय रखवाने के बाद नगर पालिका इसके साफ-सफाई, रखरखाव, पानी की समुचित व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा है। हफ्तों इसकी सफाई तक नहीं कराई जा रही है। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा पर रखा गया मोबाइल शौचालय बदहाल पड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले ही यह शौचालय यहां रखा गया था। जब से यह शौचालय रखा हुआ है इसकी सफाई तक नहीं की जा रही है। शौचालय में पानी की भी कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। 2 से 3 दिन तक मोबाइल शौचालय के पास नगर पालिका ने पांच हजार लीटर की क्षमता वाला वाटर टैंक रखा था। लेकिन अब वह भी हटा दिया गया। मोबाइल शौचालय में पांच सौ लीटर की पानी टंकी लगी हैं, लेकिन वह टूटा हुआ है इस वजह से उनमें पानी नहीं होता है। लोगों को खुले में शौच ना जाना पड़े इसके लिए यह शौचालय रखा गया था। चौराहा के आस पास पहले नगर पालिका का कोई शौचालय नहीं था। अब मोबाइल शौचालय रख दिया गया है तो उनकी देखभाल नहीं हो रही है। यह शौचालय पीडब्ल्यूडी एवं वन विभाग कार्यालय के बिल्कुल पास ही रखा गया है। पानी व साफ सफाई की व्यवस्था ना होने के कारण सौच के लिए जाने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ता है।
ऐसे में यह शौचालय स्वच्छता की बजाय गंदगी का संदेश दे रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

3 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

3 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

4 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

4 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

4 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

4 hours ago