विधायकगण और एसडीएम ने किया बाढ़ पीड़ितों में राशन किट का वितरण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भैसाही में तहसील मिहींपुरवा मोतीपुर के बाढ़ प्रभावित ग्राम खैरीपुरवा व श्रीरामपुरवा के लगभग 350, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने चौधरी गया प्रसाद डिग्री कालेज शिवपुर में बाढ़ प्रभावित ग्राम गुजरातीपुरवा के लगभग 100, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह ने ग्राम थैलिया में बाढ़ प्रभावित ग्राम मांझादरियाबुर्द के लगभग 1000, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल ने तहसील मुख्यालय पर बाढ़ प्रभावित ग्राम गोड़हिया न.-1 के 650 से अधिक तथा तहसीलदार न्यायिक मोतीपुर ने बाढ़ प्रभावित ग्राम पड़रिया के लगभग 600 बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी रामदास व नायब तहसीलदार विपुल सिंह, तहसीलदार कैसरगंज अमरचन्द वर्मा, मोतीपुर के नायब तहसीलदार अर्सलान व तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
राशन किट वितरण के अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों का कुशल क्षेम पूछते हुए उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाय। जिला प्रशासन के अधिकारी निन्तर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। बाढ़ के कारण गृहवीहिन हुए लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना से प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जायेगा तथा किसानो के फसल क्षति का उन्हें उचित मुआवज़ा भी दिया जायेगा। जिसके लिए जनपद में फसल क्षति सर्वे का कार्य चल रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

9 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

10 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

10 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

10 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

10 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

10 hours ago