क्वार्टर फाइनल में मिश्रौली ने खुदरा अहिरौली को आठ विकेट से हराया

चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवां दिन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित, चतुर्थ जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन रविवार को एक लीग व एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। लीग मैच में अमन इलेवन खुदरा अहिरौली ने विजयपुर व क्वार्टर फाइनल में मिश्रौली ने अमन इलेवन को हराया। मिश्रौली की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना लिया।
प्रतियोगिता के सातवें लीग मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खुदरा अहिरौली की टीम 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। मैन आफ दी मैच अमन ने 11 गेंद में तीन छक्कों व 2 चौकों की मदद से 29 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी विजयपुर की टीम 10. 4 ओवर में 61 रन ही बना सकी। खुदरा अहिरौली की टीम 51 रनों से जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, जहां उसका मुकाबला मिश्रौली की टीम से हुआ। हांलांकि इस मैच में खुदरा अहिरौली की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.2 ओवर में महज 69 रन पर आलआउट हो गई। विरोधी टीम के गेंदबाज गोलू ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिया। 70  रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्रौली9.1 ओवर में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। बल्लेबाज 18 गेंद 30 बनाने वाले मुन्ना मैन आफ द मैच चुने गए। छोटू व रिशु शुक्ल ने अंपायरिंग, अमित पांडेय ने स्कोरिंग व कृष्णा कुमार गोंड ने कमेंट्री की। मैच का शुभारंभ बीडीसी मुलायम गोंड व विशिष्ट अतिथि पूर्व बीडीसी अनवर अंसारी ने किया। सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अरविंद उर्फ भीम भारती, निजाम अंसारी, करन कुमार, सुशांत, सोहित, तौफीक, करन कुमार, नीरज कुमार, अंकुर चौहान, अनिल कुशवाहा, रवि शुक्ल आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

1 hour ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

8 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

9 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

9 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

9 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

9 hours ago