मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षण निरीक्षण बृहन्मुंबई उत्तर विभाग की ओर से 51वे जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन चेंबूर के के. सी. ए. सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी इंटरनेशनल स्कूल व जूनियर कॉलेज में किया गया है।विज्ञान और तंत्रज्ञान विषय पर आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मंगलवार 9जनवरी से शुरू होकर 11जनवरी तक चलेगी। मंगलवार की सुबह १० बजे विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन जाने माने वैज्ञानिक डा. ए. पी. जयरामन करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि विभागीय शिक्षण उपसंचालक संदीप संगवे और बृहन्मुंबई उत्तर विभाग के शिक्षण निरीक्षक डॉ. मुश्ताक शैख हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष केरला कैथोलिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्राहम लुकोस होंगे।10 जनवरी को प्रेरणादाई संवाद का आयोजन सुबह १० बजे से शुरू होगा। जबकि ११ जनवरी को पुरस्कार वितरण और समापन समारोह संपन्न होगा। इस विज्ञान प्रदर्शनी में अनेक स्कूल और जूनियर कॉलेज शामिल होंगे।
फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…