गाजीपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गाजीपुर के नंदगंज बाजार के चोचकपुर मोड़ के समीप कपड़े की दुकान में अज्ञात बदमाशों ने, एक किन्नर को गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। बरहपुर गांव निवासी हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर (25) रविवार को अपनी स्कॉर्पियो से नंदगंज बाजार आए एक दुकान पर कपड़ा खरीद रहे थे इसी दौरान पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने गंगा किन्नर की सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने कहा कि एक बदमाश बाजार में आया और गंगा किन्नर पर फायर कर चला गया। गोली लगने से गंगा की मौत हो गई है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

You missed