सड़क के चौड़ीकरण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l महानगर के वार्ड नम्बर 22 के पीएसी कैंप से रामलीला मैदान से होते हुए सरस्वतीपुरम तक जाने वाली सड़क संकरी होने के चलते लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। कॉलोनीवासियों ने सड़क के चौड़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी से मांग की है।
बता दें कि पीएसी गेट कैंप से सटे रामलीला मैदान तक जाने वाली सड़क बेहद संकरी है जिसके चलते लोगों को आवागमन में असुविधा होती है। इसके अलावा बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं की बीमारी में भी एंबुलेंस लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाती। स्कूली छात्रों को आवागमन में असुविधा होती है। घर तक स्कूल वैन या बस नहीं पहुंच पाती। इसके अलावा दशहरा, दीपावली व छठ जैसे बड़े पर्व पर मूर्ति विसर्जन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नागरिकों ने बताया कि रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सांसद व विधायक ने अपनी कई जनसभाएं भी की है लेकिन वर्तमान समय में यह मोहल्ला उपेक्षा का शिकार हो रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर नगर निगम तक से शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

आलम यह है कि इस रास्ते सिर्फ दोपहिया वाहन या पैदल ही आवागमन सम्भव है। स्थानीय नागरिकों ने उपरोक्त समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया है। नगरवासियों का कहना है कि पीएसी गेट से सटे बाउंड्री वॉल को तोड़कर सड़क चौड़ी की जा सकती है। इस रास्ते रोजाना करीब 5000 से अधिक लोगों की आवाजाही होती है। साथ ही बिछिया बाजार जाने व सरस्वतीपुरम सहित अन्य कॉलोनियों को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है।
इस अवसर पर गुनागर, अमरनाथ यादव, राजकिशोर गुप्ता, छोटेलाल निषाद, पप्पू यादव, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, सुरेंद्र यादव, सुदीप कुमार भारती, बसंत लाल यादव, ओम प्रकाश आदि ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

15 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

18 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago