3 करोड़ की कीमत का 20 कुंतल गांजे के साथ एक तस्कर को मऊ पुलिस ने पकड़ा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20 क्विंटल 4 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कोशिशों से की गई। बरामद गांजा एक डीसीएम वाहन में रखा गया था, जिसे लोहे के 17 बक्सों में छिपाकर लाया जा रहा था। इस गांजे की बाजार में कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। जब पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि मऊ-बलिया हाईवे पर स्थित पटेल ढाबा के पास एक डीसीएम वाहन में भारी मात्रा में अवैध सामान ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाम करीब 8 बजे संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन चालक ने पूछताछ में बताया कि वह तेजपुर (असम) से ट्रांसपोर्ट का सामान लखनऊ ले जा रहा है। लेकिन जब वाहन की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से 20 क्विंटल 4 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। ये गांजा 17 लोहे के बक्सों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सभाजीत चौहान है, जो सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव का निवासी है। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सभाजीत एक शातिर किस्म का तस्कर है, जो गांजे की तस्करी के लिए सेना के सामान जैसे लोहे के मजबूत बक्सों का इस्तेमाल करता था। इसके साथ ही वह नकली बिल्टी और ट्रांसपोर्ट ऑर्डर बनाकर कानून को धोखा देने की कोशिश करता था। पुलिस अधीक्षक इलामारन का कहना है कि इस तरह की तस्करी पर सख्त नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस सफलता से मऊ पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है और इससे क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

5 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

5 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

5 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

5 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

5 hours ago