Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा वृहद वृक्षारोपण रामपुर बुजुर्ग में किया गया। इस कार्यकर्म में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया ।
ब्लॉक प्रमुख सीमा सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। हर मनुष्य को अपने जीवन में वृक्ष अवश्य ही लगाने चाहिए।उन्होंने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे तरीके से जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में अमरेश सिंह बबलू,कन्हैया लाल जायसवाल,रविन्दर श्रीवास्तव, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अनूप उपाध्याय,दीपक श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, विपिन सिंह,अखिलेश योगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments