दर्पण नहीं मुखौटे बदलते रहते हैं

दर्पण नहीं मुखौटे बदलते रहते हैं,
लोकतंत्र में संविधान नहीं साँसद,
विधायक व मंत्री बदलते रहते हैं,
संत्री से लेकर सचिव वही रहते हैं।

दर्पण टूटकर कई टुकड़े हो जाते हैं,
जितने टुकड़े उतने मुखड़े दिखाते हैं,
पर दर्पण का काम तो वही रहता है
मुखड़े अलग अलग रूप दिखाते हैं।

भारतीय राजनीति में नेता बदलते हैं,
पर कुर्सी और पदनाम वही रहता है,
काम और कारनामे बदल जाते हैं,
परंतु जनता का हाल वही रहता है।

यहाँ ग़रीब और ग़रीब हो जाता है,
अमीर का धन वैभव बढ़ जाता है,
जो सेवक बनकर वोट माँगता है,
चुनाव जीत माननीय हो जाता है।

दल कोई भी हो दल बदल करता है,
दल बदल कर दल दल बढ़ाता है,
आदित्य लोकतंत्र और संविधान,
दोनों का दर्पण रूप दिख जाता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

1 hour ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

1 hour ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

21 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

21 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

21 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

21 hours ago