सेन्ट जोसफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह

12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11वीं के छात्रों ने दी विदाई पार्टी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के नगर पंचायत फाजिलनगर में स्थित सेंट जोसफ स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम से किया गया।
इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं स्कूल के डायरेक्टर सी ओ जोश व प्रिंसिपल जे सी जोश ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। जोश सर ने विद्यार्थियों के भावी जीवन की सफलता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उपहार व टाइटल देकर सम्मानित किया। ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय के डायरेक्टर ने कहा कि बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अलग अलग विषयों की पढ़ाई करके अपने जीवन के लक्ष्य पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा ग्रहण करके स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी भावुक हो उठे। कार्यक्रम को शिक्षक अजय उपाध्याय,अमन तिवारी,नवीन दुबे,उपेंद्र नाथ त्रिपाठी,पी एन मिश्रा, पीके पांडेय,अशोक रॉय,अकबर अंसारी,मुन्ना तिवारी,प्रबोध प्रभाकर, परवीन जहाँ, आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।जब कि कार्यक्रम का सफल संचालन जूही दुबे व आकांक्षा राय ने संयुक्त रूप से किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

17 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

17 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

18 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

18 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

18 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

21 hours ago