हमले से बचने के लिए बहुत किया प्रयास, लड़की की 27 मई को होनी है शादी
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी गांव में गुरुवार दोपहर एक युवती पर दो नकाबपोश बाइक चालको ने तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कटिहारी गांव निवासी युवती की 27 मई को शादी होने वाली है। पिता की मृत्यु और भाई के छोटे होने के कारण वह खुद शादी की तैयारियों में जुटी थी। गुरुवार को वह आंखेपुर स्थित बैंक से 20,000 रुपये निकालकर करीब 3 बजे घर लौट रही थी। गांव के मुख्य मार्ग पर सिवान के पास एक बाइक पर सवार दो लोगो ने उसे रोका और तेजाब की बोतल निकाली। युवती ने भागने की कोशिश की, लेकिन तेजाब उसकी पीठ पर फेक दिया । घटना के बाद युवती ने करीब 100 मीटर तक भागकर शोर मचाया और लोगों को इकट्ठा करने की कोशिश की, जिससे डरकर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची घोसी पुलिस ने युवती को बड़राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया
एसपी इलामारन . ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को लेकर घटना की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…
50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…
अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जितिया व्रत की तैयारी के बीच बलिया…
दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें 632…
फोटो go लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू धर्म में जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत को माताओं…