डीडीयू में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 115 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित एक प्रभावशाली कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की तीन प्रतिष्ठित कंपनियाँ- टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, विस्ट्रोन और रीनॉट निसान शामिल हुईं। प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 115 बीटेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी और यांत्रिक अभियांत्रिकी के छात्र शामिल थे। कंपनियों ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया और चयनित विद्यार्थियों को मुख्य साक्षात्कार हेतु संबंधित कंपनियों के परिसर में आमंत्रित किया जाएगा।
छात्रों की उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल शिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो के निदेशक प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों और उद्योगों के बीच सेतु की भूमिका बख़ूबी निभा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में और भी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को अवसर उपलब्ध कराए जाएँगे।

Karan Pandey

Recent Posts

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

59 minutes ago

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, KGMU अफसर और दोस्त को बनाया बंधक, फिर नदी में फेंके शव!

50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…

2 hours ago

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

6 hours ago

एक साथ 45 लोग बीमार! जितिया व्रत की तैयारी में बनी मड़ुआ की लिट्टी-रोटी के बाद मचा हड़कंप

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जितिया व्रत की तैयारी के बीच बलिया…

6 hours ago

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट को लेकर टेंशन खत्म! गोरखपुर से 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीख

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें 632…

7 hours ago

आज जितिया का निर्जला व्रत, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और जीमूतवाहन की पूरी कथा

फोटो go लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू धर्म में जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत को माताओं…

7 hours ago