Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा...

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप से पानी भरने गई एक छात्रा को विषैले जीव ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हैंडपंप पर पानी भरते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा अपनी सहेलियों के साथ हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान अचानक उसके पैर की उंगली में तेज दर्द हुआ। शुरुआत में इसे मामूली चोट समझा गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
उसे चक्कर आने लगे, शरीर में कमजोरी और गला सूखने जैसी शिकायतें सामने आईं। स्थिति गंभीर होते देख सहपाठियों ने तुरंत विद्यालय स्टाफ को सूचना दी।

अस्पताल में तोड़ा दम

विद्यालय प्रशासन ने बिना देरी किए छात्रा को जिला संयुक्त चिकित्सालय, महराजगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद विद्यालय में दहशत और शोक का माहौल बन गया।

ये भी पढ़े – महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और हैंडपंप के आसपास की स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन से पूरी जानकारी ली और अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से भी बातचीत की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए जल्द रिपोर्ट मांगी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस दुखद घटना के बाद आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिसर में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और कीटनाशक छिड़काव की कमी को लेकर आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाते, तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

परिजनों में कोहराम, क्षेत्र में शोक

छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। विद्यालय की अन्य छात्राएं भी इस घटना से सहमी हुई हैं।

ये भी पढ़े – सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments