153 महिला स्वयं सहायता समूहों को एसबीआई द्वारा दिया गया ऋण

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत सक्रिय 153 महिला स्वयं सहायता समूहों को, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा रू0 9.18 करोड़ का कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) स्वीकृत कर वितरित किया गया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने महिला स्वयं सहायता समूहों को वितरण किया। उन्होने बताया कि प्रत्येक समूह के खाते में रू0 1.50 लाख खाते में भेजा जायेंगा। इस अवसर पर उपस्थित एजीएम एसबीआई मनीष उप्पल ने बताया कि ब्लाक सदर 44, बहादुरपुर 37, बनकटी 12, हर्रैया 23, विक्रमजोत 7, गौर 11, दुबौलिया 10 एवं मुण्डेरवॉ 9 कुल 153 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल दिया गया।
अपने सम्बोधन में सीडीओ ने कहा कि एनआरएलएम के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह को, बैंको के सहयोग से आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। उन्होने महिला दीदियों से अपील किया है कि पैसे में वृद्धि करें, बचत करे तथा समय पर बैंक को धन की वापसी करें। उन्होने बताया कि इससे वे अगले दो वर्षा में 6 लाख रूपये तक सीसीएल करा सकती है। उन्होने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह मशरूम, फूल, नर्सरी, कुक्कुट पालन, मुर्गी पालन आदि रोजगार अपनाकर अपनी आय बढा सकती है।
उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार ने बताया कि सीसीएल होने के बाद वे 1.50 लाख रूपये तक तत्काल खाते से प्राप्त कर सकती है। समय पर बैंक को धन वापसी करने पर अधिकतम 20 लाख रूपये तक उनकी सीसीएल हो सकती है। उन्होने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल के अलावा ग्राम संगठन से जुड़ने पर 2.50 लाख रूपये तथा सीआईएल के रूप में 1.10 लाख रूपये तक मिल सकता है। इस अवसर पर एसबीआई के प्रबन्धक श्रीकान्त तिवारी, अवधेश कुमार, लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या भी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

3 hours ago

बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…

4 hours ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

4 hours ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

4 hours ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

4 hours ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

7 hours ago