शहीदों की याद में 30 को 02 मिनट का मौन

शहीद दिवस मनाए जाने के सम्बन्ध में जारी की गई विस्तृत गाइडलाइन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों, की याद में प्रति वर्ष 30 जनवरी को पूरे देश में पूर्वाह्न 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखा जाता है। इस दिवस को मनाने के संबंध में शासन द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है, जो इस प्रकार है।
30 जनवरी को पूर्वाह्न 11.00 बजे पूरे देश में मौन रखा जाना चाहिए और काम तथा समस्त गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए।
जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए। सायरन 10.59 बजे से 11.00 बजे तक बजाए जाने चाहिए और दो मिनट के बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक पुन: क्लियर साफ बजाए जाने चाहिए। जहां सायरन उपलब्ध हो वहां यह कार्यविधि अपनाई जाए।
सिगनल (जहां उपलब्ध हो), सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाएं और मौन धारण करें।
जिन स्थानों पर सिगनल की कोई व्यवस्था न हो, वहां पूर्वाह्न 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी संबंधितों को उपयुक्त अनुदेश दिए जा सकते हैं।विगत में यह देखा गया है कि यद्यपि कुछ कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाता है, जनता इस अवसर की गंभीरता पर ध्यान दिए बिना सामान्य रूप से अपने काम में लगी रहती है। जिलाधिकारी ने अनुरोध किया है कि शहीद दिवस को पूरी गम्भीरता के साथ मनाया जाए। तदनुसार स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के बारे में वार्ताएं और भाषण हाइब्रिड मोड में आयोजित किए जाएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

2 hours ago

बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…

3 hours ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

3 hours ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

3 hours ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

3 hours ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

6 hours ago