मोतिहारी में जमीनी विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है

मोतिहारी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी चंपारण में जमीनी विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मधुबन के बाकी गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट और गोलीबारी में एक की मौत हो गई है, वहीं लगभग आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रेम भगत और रामजी भगत के बीच में घरारी के जमीन को लेकर विवाद था, इसके बाद रामजी भगत की तरफ से कई लोग बंदूक लेकर आए और अंधाधुंध गोली चला दी। जिसमें प्रेम भगत की भगिनी मोनिका कुमारी जो परीक्षा देने आई थी उनके गले में गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं प्रेम भगत के साथ-साथ उनके भाई और भतीजे के साथ-साथ उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायलों का इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं प्रेम भगत की पत्नी सुनिता देवी ने कहा कि जमीनी विवाद था और लोगों ने गोली चला दी जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं प्रेम भगत के भतीजा कृष्णा कुमार ने कहा कि जमीन हड़पने को लेकर हम लोग रोक रहे थे और रामजी भगत की तरफ से लोग आए और गोली चलाने लगे। जिसमें हमारी रिश्तेदार मोनिका कुमारी की मौत हो गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

5 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

5 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

8 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

8 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

8 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

8 hours ago