जिंदा होकर भी कागजों में ‘मृत’ खड़क सिंह – न्याय के लिए वर्षों से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

देवरिया/सलेमपुर।(राष्ट्र की परम्परा)
राजस्व विभाग की लापरवाही ने एक जिंदा व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित कर दिया है। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के मझौली राज निवासी खड़क सिंह पुत्र दशरथ लंबे समय से अपने जीवित होने के सबूतों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय सहित उच्चाधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक न्याय नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि रोजी-रोटी की तलाश में खड़क सिंह सालों पहले अपने परिवार के साथ असम के तिनसुकिया चले गए थे। बीच-बीच में वे अपने पैतृक घर मझौली राज भी आते रहते थे। इसी दौरान एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हुए और लंबे समय तक उनका इलाज चलता रहा। ठीक होने के बाद जब वे वापस अपने गांव पहुंचे तो उनके भाइयों ने कह दिया कि अब यहां से चले जाओ, तुम राजस्व अभिलेखों में मृत हो चुके हो।

दस्तावेजों की जांच करने पर खड़क सिंह को पता चला कि राजस्व अभिलेखों में उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया है। तभी से वे लगातार अधिकारियों से दस्तावेजों में सुधार और खुद को जीवित दर्ज कराने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन व्यवस्था की उदासीनता के चलते वर्षों बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।

अब वृद्ध और अशक्त खड़क सिंह अपने जीवित होने के सबूत लेकर बार-बार अधिकारियों के सामने अपनी व्यथा सुनाते हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक उन्हें इस लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ेगा और कौन होगा इस पूरे मामले का जिम्मेदार?

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

21 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

24 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago