यशस्वी भवः आशीर्वाद के साथ सहयोग राशि देने को तैयार महिलाएं

प्रवीण कुमार यादव की रिर्पोट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के देवरिया दक्षिणी वार्ड नंबर 51 से जिला पंचायत सदस्य के रूप में अनिल यादव को अपना अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी महिलाओं ने आरती चंदन के साथ सहयोग राशि से चुनाव लड़ाने को तैयार हैं।
आपको बता दे की जनपद के देवरिया दक्षिणी वार्ड नंबर 51 से पिछले तीन बार से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं ।जिसमे उन्हें काफी अच्छे वोट मिले एक बार तीसरे स्थान पर, दूसरे बार तीसरे स्थान पर तो तीसरी बार में दूसरे स्थान पर रह चुके हैं ।यह प्रत्याशी एक बार फिर अपना किस्मत आजमाने के लिए देवरिया दक्षिणी वार्ड नंबर 51 से चुनाव लड़ने का इच्छा जाहिर कर चुके हैं यह सुनते ही क्षेत्र की महिलाएं, युवक ग्राम वासी अपने खर्चे पर अनिल यादव को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिख रहे थे। आपको बता दें मंगलवार शाम को क्षेत्र में घूम रहे अनिल यादवU जब ग्राम परसिया मिश्र में पहुंचे तो वहां के लोगों ने उन्हें घेर लिया एवं अपने गांव में ले गए जहां पर मौजूद समस्त ग्राम वासी एवं महिलाओं ने उनका सम्मान किया उसी गांव की एक वृद्ध महिला लक्ष्मीना देवी ने पहले तो अनिल का आरती कर सम्मानित किया तत्पश्चात चंदन लगाते हुए यशस्वी भवः का आशीर्वाद दियाऔर सहयोग राशि देने की बात कही तो मौके पर मौजूद लोगों ने भी अपने पास से सहयोग राशि देकर चुनाव लड़ाने की बात कहने लगे जिस पर जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अनिल यादव भावुक हो उठे , आंखों से आंसू छलकने लगा लोगों ने कहा इस बार किसी कीमत पर आपको विजई बनाना है चाहे हमें जो सहयोग करना पड़े।

rkpnews@desk

Recent Posts

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

4 hours ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

5 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

6 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

6 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

6 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

6 hours ago