भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक व बेटियों के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” संदेश का प्रसार एवं महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्रीमती पदमावती ने की। उन्होंने PCPNDT Act के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि गर्भधारण से पूर्व एवं गर्भावस्था के दौरान भ्रूण का लिंग बताना तथा इस आधार पर गर्भपात कराना कानूनन पूर्णतः प्रतिबंधित है।
ग्राम स्तर पर कार्यरत आशा बहुओं, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को PCPNDT Act व संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगी। इस अवसर पर श्रीमती शांता ने समाज में बेटियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “बेटी है तो भविष्य है, उसका सम्मान और सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजली सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, पोषण अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी

rkpshomnath

Recent Posts

19 बार रक्तदान और सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद, अब अयोध्या में सम्मानित होंगे सौरभ

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…

3 hours ago

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

4 hours ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

4 hours ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

5 hours ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

5 hours ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

5 hours ago