के. विक्रम राव निधन: एक युग का अवसान

  • पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ पत्रकार एवं डॉ. के. विक्रम राव का सोमवार प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें सांस संबंधी दिक्कतों के कारण सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. राव अंतिम समय तक विभिन्न पत्रों के लिए नियमित लिखते रहे।
डॉ. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में कई दशकों से सक्रिय थे और उन्होंने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाते रहे। डॉ. राव का जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा। उनके पिताजी श्री के. रामाराव भी देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार थे और उनके बेटे श्री के. विश्वदेव राव भी पत्रकार हैं।
डॉ. राव का पार्थिव शरीर पैलेस कोर्ट अपार्टमेंट, मॉल एवेन्यू रोड, लखनऊ में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया है। उनके निधन को शुभचिंतको ने पत्रकारिता जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस महान दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

10 minutes ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

13 minutes ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

16 minutes ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

19 minutes ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

33 minutes ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

1 hour ago