पीवीएस अवॉर्ड्स समारोह’ में पत्रकार हुए सम्मानित

16वें स्थापना दिवस पर लोकतंत्र के सभी स्तंभ हुए शामिल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारों के समग्र विकास के लिए काम करने वाले ‘पत्रकार विकास संघ’ (पीवीएस) का 16वां मीडिया अवॉर्ड्स समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। मालाड पश्चिम के लिंक रोड स्थित होटल साई पैलेस ग्रैंड सभागृह में आयोजित सम्मान समारोह में लोकतंत्र के सभी चारों स्तंभ से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज के साथ कई वरिष्ठ पत्रकार, राजनेता, वरिष्ठ अधिवक्ता और आईपीएस अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में चयनित पत्रकारों, पत्रकार मित्रों एवं अन्य विभूतियों को सम्मानित करने के साथ अतिथियों द्वारा संघ की वार्षिक पत्रकार पीवीएस दर्पण और नववर्ष दिनदर्शिका (कैलेंडर) का विमोचन भी किया गया।
समारोह की शुरुआत में पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र ने संस्था द्वारा जारी गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश सायबर सेल के महानिदेशक यशस्वी यादव, उत्तर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिषेक त्रिमुखे, स्थानीय कांग्रेस विधायक असलम शेख, पूर्व भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, मुंबई उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नीलेश पावसकर, जीएसटी अधिकारी मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीला स्वप्निल, पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पत्रकार सुनील मेहरोत्रा, सतीश मालवदे, किरण कुमार किशोर, इमेनुएल कारभरी, डॉ. प्रशांत सिनकर, शिव शंकर तिवारी, राजदेव तिवारी, प्रशांत गोडसे, दिवाकर शर्मा, पूनम अपराज, अल्पेश अरविंद करकरे, सोनू श्रीवास्तव, मतीन हफीज, अभय मिश्र तथा मंदार फणसे को विभिन्न कैटेगरी का सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही आचार्य पवन त्रिपाठी, अभिजीत राणे, बद्रीविशाल तिवारी तथा एड विनय दुबे को पत्रकार मित्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमरजीत मिश्र, डॉ एनएन पांडेय, संतोष पांडेय, विनोद शेलार, लतिकेश शर्मा, आदित्य दुबे, अनिल गलगली, उदय प्रताप सिंह, ज्योतिषाचार्य डॉ अशोक मिश्र, इकबाल ममदानी, गायक विनोद दुबे, संघ के महासचिव अजय सिंह, सलाहकार सुनील सिंह, समीउल्लाह खान, भानु प्रकाश मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, अमर त्रिपाठी, विक्रम जाधव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

23 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago