बाबा साहब का कथित अपमान जिसे लेकर आज हुआ कांग्रेस का प्रदर्शन- केशवचन्द यादव

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को विधानसभा भाटपार रानी के छेरिहां गांव में जन चौपाल के दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केशव चन्द यादव द्वारा उद्घोषणा करते हुए कहा गया कि बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान। जो तथाकथित बाबा साहब के अपमान को लेकर था।उन्होंने कहा कि सदन के बीच गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रति गलत मानसिकता वाले बयान पर देश की जनता में आक्रोश व्याप्त है। जो बाबा साहब और संविधान के प्रति भाजपा की अंदरूनी सोच/मानसिकता बाहर आ गई है भाजपा तंत्र हमेशा बाबा साहब के संविधान का माखौल उड़ाया है,जिसको देश की जनता समझ रही है। भाजपा हमेशा बाबा साहब और संविधान विरोधी रही है। गृहमंत्री पर आरोप लगाया कि अहंकार से बाबा साहब का अपमान किया गया है, जिसका जवाब देश की जनता जरूर देगी। जिला सचिव जनार्दन वर्मा ने कहा कि बाबा साहब का संविधान ही जन अधिकारों की कुंजी है,जिसे भाजपा मिटाना चाहती है। अमित शाह और भाजपाई तंत्र की नीति और नियति, देश की जनता समझ चुकी है।जन चौपाल में परमानन्द प्रसाद, जयप्रकाश यादव, मोती चन्द प्रसाद,शाहिल प्रसाद, अच्छेलाल भारती,सुबीन प्रसाद,रज्जन भारती,अम्बा प्रसाद,गुलाब मियां, राजमंगल प्रसाद सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

2 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

3 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

3 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago