February 12, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

बिना कोई कारवाई के ही बंद हो रहीं आपले सरकार पोर्टल की शिकायतें

महाराष्ट्र आपले सरकार पोर्टल पर बिना संतुष्टिकरण कारवाई बेगैर शिकायत संख्या Dist/URDM/MUMS/2024/1681 अयुब टकले के नवनिर्माणाधिन बांधकाम को सहाय्यक अभियंता सागर कर्पे व रणजित चव्हाण ने किया बंद

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र : मुंबई मे आपले सरकार पोर्टल की व्यवस्था सुरू करने की पहल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की थी करिब 7 साल से ज्यादा बीत गया है। शुरुआत में थोडी बहोत छोटी मोटी जैसी शिकायतें करने पर तत्काल उनपर कार्रवाई हुई और शिकायतकर्ताओं की समस्या का निराकरण भी हुआ।
और इस पोर्टल का प्रचार-प्रसार भी ठीक तरीके से हुआ, जिससे आपले सरकार सीएम पोर्टल को हर कोई मुंबईकर जानता है। इसके अलावा अब आपले सरकार पोर्टल तक पहुंचने वाली शिकायतों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब कोई समाधान कारक निराकरण नही मिल रहा है।
गौरतलब है कि आपले सरकार पोर्टल पर कोई बड़े मामले भ्रष्टाचार की शिकायत करता है तो उसे गंभीरता नहीं लिया जा रहा है। इस आनलाईन पोर्टल के शुरु होने से मुंबई के समाजसेवी आम नागरिक में आस जागी थी कि उनको समस्याओं को लेकर सरकारी दफ्तर मे चक्कर नही काटना पड़ेगा, लेकिन इसके विपरीत हुआ दिनांक 20 जनवरी 2024 को जरीमरी स्थित तारगली मे ठेकेदार अयुब टकले द्वारा किये जा रहे अनधिकृत बांधकाम की शिकायत आपले सरकार पोर्टल टोकन संख्या Dist/URDM/MUMS/2024 /1681 दिया गया था परंतु सीएम आपले सरकार पोर्टल पर पर शिकायतों का कोई निराकरण हुआ नहीं उलट बिना कारवाई के ही एल विभाग मनपा के अधिकारी ने शिकायत (डीसपोज)कर दिया है।

कुर्ला एल विभाग मनपा के एल1, एल2, एल3 और एल4 की अनेको शिकायतें पोर्टल पर लंबित पड़ी हुई हैं, जिसका निराकरण करने के लिए किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है शिकायत का उचित संतुष्टिकरण निराकरण किये बेगैर ही मनमाने तरीके शिकायत को बंद कर दिया गया है जिससे शिंदे सरकार के व्यवस्था से लोगों का विश्वास ही उठता जा रहा है।

इससे स्पष्ट होता है कि कुर्ला एल विभाग मनपा के अधिकारी सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर कार्यकारी अभियंता सुरेश सागर सहायक अभियंता सागर कर्पे व कनिष्ठ अभियंता रणजित चव्हाण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश को ठेंगा दिखा रहे है और अपने मनमाने तरीके से कार्य (भ्रष्टाचार) करने में जुटे हुए हैं।