महँगाई व भ्रष्टाचार

पेट्रोल डीज़ल सौ से ऊपर और
डालर पचासी के रुपये हो रहा है,
कहीं मिट्टी कहीं कोयला तो कहीं
कोयला का खदान बिक रहा है।

माफिया राज में क्या क्या बतायें,
मौरंग बालू का भाव क्या हो रहा है,
कागज गल जाता है पानी की बूँद से
कागज़ के नोटों में इंसान बिक रहा है।

अंग्रेज चला गया भारत से, पर पीछे
अंग्रेजियत और अंग्रेज़ी छोड़ गया,
गुलामी का दौर तो चला गया पर,
लाल फ़ीताशाही का दौर आ गया।

आज इंसानियत हर जगह हर गली
और कहीं कहीं इंसान बिक रहा है,
पानी जो संसार में अस्सी प्रतिशत है,
बोतलों में सैंकड़ों के भाव बिक रहा है।

हमारी आज की पीढ़ियाँ पुरानी व
नयी होश में भला कहाँ रहती हैं,
चाय की दुकान में चाय के साथ ही
नशे का सारा सामान बिक रहा है।

आज की इतनी बढ़ती महंगाई में
इंसान क्या खायें और क्या पहने,
बेटों की पढ़ाई व बेटी के दहेज के
लिए पिता का घर द्वार बिक रहा है।

सीता का जन्म जिस धरती से हुआ,
उस धरती में सीतायें लहूलोहान हैं,
आदित्य श्रीराम के देश में चीनीमिट्टी
के बने श्रीराम, परशुराम बिक रहे हैं।

  • डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य​‘
rkpnews@desk

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

22 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

22 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

22 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

23 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

23 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

23 hours ago