वन विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते अंधाधुंध अवैध कटान जारी

बहराइच (राष्ट्रकी परम्परा) जहां सरकार पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण कर अभियान चला कर प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च कर रहा है। वही पयागपुर क्षेत्र में बिना परमिट के हरे फलदार पेड़ों पर आरीया रुकने का नाम नहीं ले रहा। हरे-भरे,पेडो,की,खुलेआम कटान जारी है। लकड़ कट मस्त वन विभाग पस्त नजर आ रहा है। थाना पयागपुर में ग्राम पकड़ी कला में हरे फलदार पेड़ काटे जा रहे हैं। वन विभाग से पूछने पर कहता है कि मुझे पता नहीं कार्रवाई कराई जाएगी। ऐसे में लगता है कि, विभाग पर भारी पड़ रहे वन माफिया जिसके चलते विभाग लाचार पड़ रहा है।वह दिन दूर नहीं जब लोग देसी आम के स्वाद से दूर हो जाएंगे।लगातार तहसील पयागपुर क्षेत्र में चल रहे प्रतिबंधित पेड़ों पर आरीया थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही सरकार के सौचेहुए सपनों पर पानी फेरा जा रहा है। एक तरफ पौधारोपण हो रहा है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में अवैध कटान कर कीमती लकड़ियों को ट्रक पर लादकर कानपुर मुजफ्फरनगर जैसे लकड़ी मंडियों में भेजा जा रहा है।ट्रक निकासी के नाम पर स्थानीय पुलिस,निकासी,का आसानी से भारी लकड़ी से ट्रकों को रातों-रात पास दे रही है। इस बाबत में जब वन विभाग के क्षेत्राधिकारी पयागपुर हरिश्चंद्र तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कटान की जानकारी नहीं मिली है। जांच कराकर कार्रवाई होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

2 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

3 hours ago