अखनूर में हृदय गति रुकने से मृत सेना के जवान का भरौली गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जम्मू के अखनूर सेक्टर में सेना के 57वीं बटालियन RCC में तैनात ग्राम दरियापुर थाना नरहीं निवासी जवान की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी, जिनका सम्मान सहित अंतिम संस्कार भरौली के गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र ने दिया। अंतिम संस्कार से पहले बलियां से आए बलिया पुलिस के जवानों ने सलामी ( बिना फायर के) दिया। घर से गंगा घाट तक नरेंद्र नाथ सिंह अमर रहें,भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लोगों द्वारा लगाए जाते रहे।इस अवसर पर नरहीं थाना के एक उपनिरीक्षक भी मौजूद रहे।
साथ साथ नौकरी और अंतिम समय में भी साथ रहे राजेश।
सिपाही नरेंद्र नाथ सिंह के शव के साथ जम्मू से आए बलिया के ही रतसर निवासी राजेश कुमार यादव घनिष्ठ मित्र थे। दोनों लोग एक ही बटालियन में तैनात भी थे। जनपद एक होने के कारण दोनों में काफी घनिष्ठता भी थी। राजेश यादव भावुक होकर बताते हैं कि इसी 14 नवंबर को छुट्टी काटकर 15 को अखनूर पहुंचे थे ,16 को मेडिकल हुआ था और 17 को ड्यूटी ज्वाइन किये थे। उसी दिन दिल का दौरा पड़ा। साथी जवानों ने तुरंत जम्मू हास्पीटल पहुंचाया लेकिन मृत्यु हो गई। वहीं जम्मू एयरपोर्ट पर ही सैनिक सम्मान के साथ विदाई भी दी गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

57 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

1 hour ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago