देवरिया में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण जन सेवक कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, देवरिया (उ.प्र.) एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।

धरनारत कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का समाधान करते हुए उनसे समन्वय बनाया जाए। संगठन द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों में—

  1. जनवरी माह से इन्क्रीमेंट का भुगतान लंबित है, जिसे तत्काल लागू किया जाए।
  2. एन.पी.एस. पासबुक अब तक जारी नहीं की गई है।
  3. लगभग 400 कर्मचारियों को ए.सी.पी. (वित्तीय लाभ) से वंचित रखा गया है।
  4. पं. दीनदयाल कैशलेस कार्ड अब तक पूर्ण नहीं किया गया।
  5. सफाई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का पिछले 10 वर्षों से सत्यापन नहीं हुआ।
  6. चिकित्सा प्रतिपूर्ति के आवेदन 2-3 वर्षों से लंबित हैं, जिनका तत्काल भुगतान किया जाए।
  7. जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त सफाई कर्मचारियों की सम्बद्धता समाप्त किए जाने के बावजूद वे अभी भी विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत हैं, जिन्हें उनकी मूल तैनाती के गांवों में भेजा जाए।
    संगठन का आरोप है कि इन मुद्दों पर पूर्व में भी कई बार ज्ञापन सौंपा गया, यहां तक कि स्थापना-4 पटल सहायक को कार्य पूर्ण करने के लिए कई बार निर्देशित किया गया, लेकिन पटल सहायक ने रुचि नहीं दिखाई। कर्मचारियों ने मांग की कि उक्त सहायक पर कार्रवाई करते हुए किसी सीनियर बाबू को प्रभार दिया जाए।
    धरना स्थल पर इस दौरान बालराम, रामदेव, सूर्यप्रकाश, कमल गुप्ता, प्रवीण कुमार, विनोद, नवेंद्र, रोजगार सेवक, भानु, मुन्ना सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

5 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

5 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

5 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

5 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

5 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

6 hours ago