Monday, July 13, 2026
HomeHealthमहायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में कुलपति प्रो. पूनम टंडन के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्र ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चार दिनों तक आयोजित किया जाएगा।
योग प्रशिक्षक डॉ. विनय मल्ल ने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने चक्रासन, अनुलोम-विलोम, तिर्यकासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण देते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 30 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अष्टभुजा शुक्ला, जनार्दन मिश्र, चिन्मयानन्द मल्ल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments