देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा जनपद देवरिया के व्यापार संघ प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ संवाद कर जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहयोग हेतु आग्रह किया गया। उक्त गोष्ठी को दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष शक्ति गुप्ता, व्यापार मण्डल महामंत्री सुखदेव, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष बांसुदेव वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।
Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.