छात्र हित में छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए 12 मई को स्पेशल परीक्षा होगी आयोजित: कुलपति

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ

विद्यार्थी सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट को देखते रहे: प्रो.टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षा 2024 मंगलवार से प्रारंभ हो गई। परीक्षा के पहले दिन पहली पारी में विश्वविद्यालय केंद्र पर पंजीकृत 2674 विद्यार्थियो में से 2268 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
कुछ विद्यार्थी जो 4 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी संशोधित समय सारणी नहीं देख पाने की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए उनके लिए विश्वविद्यालय छात्र हित को ध्यान में रखते हुए स्पेशल परीक्षा का आयोजन 12 मई, रविवार को 1 बजे से 4 बजे के बीच में करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा केवल छूटे हुए विद्यार्थियों की होगी।
ज्ञातव्य है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 4 अप्रैल को ही वेबसाइट पर संशोधित समय सारणी जारी कर दी थी। इसके साथ ही विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड रविवार को ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया था।
क्योंकि प्राइवेट अभ्यर्थी के रूप में पंजीकृत विद्यार्थी विश्वविद्यालय से नियमित रूप से जुड़ा नही रहता है। इसलिए कुछ विद्यार्थियों ने संशोधित परीक्षा समय सारणी नहीं देख पाए।

दूसरी पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न
विश्वविद्यालय की द्वितीय पाली 01:00 बजे से 4:00 बजे तक की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इस परीक्षा में करीब 2317 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 2227 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
कुलपति प्रोसेसर पूनम टंडन ने कला संकाय जाकर द्वितीय पाली में हो रही परीक्षा का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कुलपति ने आईसीटी सेल में जाकर परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की।
उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया जाता है की सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहे। किसी और सूचना पर विश्वास ना करें चुनाव की वजह से भविष्य में परीक्षा के समय में तथा तिथि में बदलाव हो सकता है। इसलिए विद्यार्थियों से आग्रह है कि वह नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

1 day ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

1 day ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

1 day ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

1 day ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

1 day ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

1 day ago