विश्व हिंदू महासंघ के गौरक्षा प्रकोष्ठ के बस्ती मंडल प्रभारी बने भगवा बाबा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के संरक्षण वाली विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रकोष्ठ प्रभारी दिग्विजय सिंह राना के परामर्श से व गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गौरक्षा संजय पांडेय की संस्तुति पर गोरक्षा प्रकोष्ठ के बस्ती मंडल के प्रभारी के रूप में भगवा बाबा श्याम नारायण तिवारी उर्फ श्यामू को मनोनीत किया है।
ज्ञात हो कि श्री तिवारी इसके पूर्व विश्व हिंदू महासंघ (गौरक्षा प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं।
इस अवसर पर विहिम जिलाध्यक्ष दिनेश चौबे ने कहा कि भगवा बाबा के गोरक्षा प्रकोष्ठ बस्ती मंडल का प्रभारी बनने से बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर जनपद में हिंदुत्व का झंडा और मजबूत होगा तथा अवैध गो तस्करी पर अंकुश लगेगा साथ ही बीमार, असहाय व घायल गौमाता की देख-भाल और रक्षा निश्चित रूप से होगी।
भगवा बाबा के मनोनयन पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, जिला महामंत्री सोनू गुप्ता, संजय चौहान, अनूप चौरसिया, जय हिंद प्रजापति, राकेश शर्मा, सौरभ जायसवाल, डाक्टर मयंक राय, विनीत तिवारी, सतीश यादव, अजय गोंड, बृजेश यादव, दीपू सिंह, ज्ञान प्रकाश तिवारी सहित अनेक शुभचिंतकों व मित्रों ने फूल-माला पहनाकर बधाई दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

14 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago