बकाया न जमा करने पर अर्थदण्ड के साथ व्यापार स्थल,खाता , सीजर, कुर्की, गिरफ्तारी व नीलामी की होगी प्रक्रिया

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त राज्य कर बृजेश कुमार दीपांकर ने बताया कि राज्य कर / वाणिज्य कर विभाग में विभाग के सृजन के पश्चात वर्ष 1949-50 से आज तक का भारी मात्रा (करोड़ो रूपये) में बकाया राशि पड़ी हुई है जो अभी तक वसूल नहीं हो पायी है। मूल बकाया के साथ-साथ, ब्याज जोड़ दिया जाये तो बकाया की राशि हो जाता है। बहुत बड़ी मात्रा में बकाया राशि पड़ी होने से अब सरकार और विभाग भी वसूली के लिए प्रतिबद्ध है। अब कोई भी बकायेदार हो, बिना ब्याज सहित पूरी राशि जमा किये नहीं बच पायेगें और उल्टे ब्याज की राशि बढ़ती जायेगी तथा बकाया नहीं जमा करने पर अर्थदण्ड लगाने के साथ-साथ व्यापार स्थल सीजर, खाता सीजर, कुर्की, गिरफ्तारी और नीलामी की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस समय कुर्की किये जाने का अभियान चल रहा है। इस सम्बन्ध में शासन व विभागाध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी पूरी मशीनरी को कुर्की / नीलामी करके बकाया वसूल लिये जाने का अहर्निश अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने सभी बकायेदारों से अपील किया है कि अर्थदण्ड/कुर्की/ नीलामी / गिफ्तारी की नौबत नहीं आने दें, अपितु आजमगढ़, मऊ व बलिया के राज्य कर / वाणिज्य कर विभाग कार्यालयों से सम्पर्क करके ब्याज सहित पूरी बकाया राशि बिना कोई देरी / हीलाहवाली किये जमा कर दें।

Karan Pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

11 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

11 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

11 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

11 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

11 hours ago