बरहज में रथ पर सवार होकर दर्शन दिए भगवान जगन्नाथ

लोगों ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर बने पुण्य के भागीदार

नीलकंठ महादेव मंदिर व सोना मंदिर से निकली भव्य रथयात्रा

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भगवान जगन्नाथ शुक्रवार को रथ पर सवार होकर नगर में घूमे और श्रद्धालुओं को दर्शन दिया। अपने आराध्य देव के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालु घरों से बाहर निकल आए। महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। सैकड़ों श्रद्धालु रथ खींच पुण्य के भागी बने। घरों के सामने पूजा की थाली लेकर भक्तगण भगवान के आने का इंतजार करते रहे। भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचते ही पूजन अर्चन कर लोक मंगल की कामना की। परंपरागत ढंग से नीलकंठ महादेव मंदिर पटेल नगर से पुजारी मुन्नादास व बांके बिहारी मंगर साह सोना मंदिर आजाद नगर दक्षिणी से पुजारी दिलीप पांडेय की देखरेख में भगवान अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। नीलकंठ मंदिर से पुराना बरहज, पटेल नगर होते हुए रथयात्रा हनुमान गढ़ी पहुंचा, जहां भगवान का मिलन सोना मंदिर पर रथ में सवार होकर निकले प्रभु से हुआ। जगह जगह लोगों ने भगवान सहित श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। श्रद्धालुओं के बीच रथ खींचने की होड़ लगी रही। हर कोई रथ को खींचकर खुद को धन्य कर रहा था।गाजे-बाजे, मनोहारी नृत्य झांकी के साथ निकली रथ यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और गजब का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह रथ को रोकवा कर पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा की और आरती उतारी तो महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की। यात्रा के दौरान स्थानीय और बाहर से बुलाए कलाकारों ने मनोहारी झांकी प्रस्तुत की और नृत्य से सबका मन मोह लिया। यात्रा राधा कृष्ण मंदिर, पोस्ट आफिस, मुख्य चौक, अटल तिराहा, बस स्टेशन होते हुए आश्रम मोड़ पहुंची। वहां से रथ अपने-अपने मंदिर वापस लौटा गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस दौरान शिवसहाय बरनवाल, अजीत जायसवाल,जितेंद्र भारत,धर्मेंद्र जायसवाल, विवेक गुप्ता, श्यामसुंदर जायसवाल, शिव सैनिक कैलाश शर्मा,अनिल निषाद, संजय जायसवाल, राजेश निषाद, उमेश यादव, शंभु दयाल भारती, हरिशंकर चौरसिया,अनिल चौरसिया, प्रदीप मद्धेशिया, छट्ठू चौरसिया, प्रदीप जायसवाला, जितेन्द्र जायसवाल, अर्जुन चौहान,आलोक जायसवाल, पंकज विश्वकर्मा, दीनानाथ निषाद, राजेश मद्धेशिया, भरमल गोंड आदि सैकड़ों श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

23 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago