मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों ने संस्थान के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन से जवाबदेही तय करने और मामले में कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला की भूमिका को लेकर सवाल उठाए और उनके इस्तीफे की मांग की। विरोध के दौरान छात्रों की सुरक्षा, संस्थान में प्रशासनिक व्यवस्था और मामले की जिम्मेदारी तय करने को लेकर भी आवाज उठाई गई।
विरोध बढ़ने के बीच प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शनकारियों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग जारी है।
छात्र की मौत के बाद IIT बॉम्बे में छात्र कल्याण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। अब संस्थान की ओर से मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर है।
