पत्नी से नाराज पति का गुस्सा बेकाबू, ससुराल में अपनी बाइक को किया आग के हवाले

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भिटौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगराई में ससुराल आए एक युवक ने पत्नी की विदाई न होने से नाराज होकर जमकर विवाद किया। इसके बाद अपनी बाइक में आग लगा दी। घटना के बाद अफरा-तफरा मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही ।
प्राप्त समाचार के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नटवां निवासी अमेरिका की पत्नी भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई में कुछ दिन पूर्व अपने मायके आई थी। रविवार को पति अमेरिका उसकी विदाई कराने पहुंचा था। लेकिन फिलहाल वह अभी सुसराल आने को राजी नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। स्वजन एक दूसरे को समझाने में जुटे रहे, लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे। बात इतनी बढ़ गई की आक्रोशित युवक ने बाइक में आग लगा दी। बाइक धू-धू कर जलने लगी। राहगीरों ने इसकी सूचना भिटौली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच आग- बुझाई, लेकिन बाइक का 50 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि युवक ने ससुराल में पत्नी से नाराज होकर बाइक में आग लगा दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

6 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

6 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

6 hours ago