महाराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज मार्ग पर स्थित बहादुरी बाजार में बीती रात कार से उतरते समय एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जबकि चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत बजरंहा सोनबरसा टोला फुलवरिया निवासी गोपाल गौड़ उम्र 33 वर्ष बीतीं रात कार से समान लेने के लिए कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार आया हुआ था। वह कार का फाटक खोल कर जैसे ही बाहर निकाला वैसे एक तेज आ रही बाइक ने युवक को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…