Categories: Uncategorized

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के तत्वाधान में होली मिलन समारोह संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में जिला कार्यालय पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों ने परंपरागत फाग गाकर झूम उठे। तत्पश्चात एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दिया।
क्लब के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सभी पत्रकारों को होली टोपी लगाकर और अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है जिसमें सभी लोग गिले शिकवे मिटा कर इस त्यौहार में समाहित हो जाते हैं। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब का होली मिलन कार्यक्रम का इतिहास काफी पुराना हैं। इसमें जनपद के काफी संख्या में पत्रकार सम्मिलित होकर परम्परागत तरीके से होली मनाते हैं। इस दौरान पदेन संरक्षक शैलेश पाण्डेय, पत्रकार राजकेश्वर और रविन्द्र मिश्रा ने परंपरागत फाग गाकर शमा बाध दिया। महामंत्री विनय नायक ने सभी लोगों के अपील पर तुम तो रहती हो महल अटारी, जंगल में कैसे चलोगी प्यारी……. फाग पर परम्परागत नृत्य कर पत्रकारों को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुनील श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, जितेंद्र बहादुर शाही, सुशील शुक्ला, विनोद गुप्ता, सुनील यादव, नवीन मिश्रा, बीडी यादव, सुनील पाठक, विवेक जायसवाल, प्रभात जायसवाल, विजय शर्मा, मार्तण्ड गुप्ता, विपिन सिंह, कृष्ण उपाध्याय, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश प्रजापति, सतीश पांडेय, शैलेश गुप्ता सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

10 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

23 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

23 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

23 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

23 hours ago