ना जोगीरा, ना चौताल गुम हो रही परम्पराएं, आवश्यकता है इनके संरक्षण की

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा) होली खेलें रघुबीरा अवध में…, आज बिरज में होली रे रसिया… जैसे फागुआ गीत (फाग गीत) अब बीते दिनों की बात हो गई है। अब गांवों में ढोल मजीरे तक की आवाज नहीं सुनाई दे रही है। गंवई परंपराओं पर आधुनिकता का चटक रंग चढ़ गया है। होली के फाग गीतों का स्थान भोजपुरी के अश्लील गीतों ने ले लिया है। एक्का-दुक्का गांवों में जैसे-तैसे इस परम्परा को बनाए रखने की औपचारिकता निभाई जा रही है। आपसी विद्वेष में गांवों का विकास तो बाधित हुआ ही है। अब परम्पराएं भी विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई हैंl
भारत त्योहार, व्रत तथा परंपराओं का जीवंत सभ्यता और संस्कृति का दर्पण हैं। देश की अनेकता में एकता प्रदर्शित होने के पीछे हमारी समृद्ध परंपराओं और पर्वों का बहुत योगदान रहा है। बुजुर्गों की मानें तो गांवों में इन परम्पराओं को लोग भली-भांति निभाते थे। बसंत पंचमी से ही गांवों में फागुआ गीतों की बयार बहने लगती थी। फागुआ गीतों में राग, मल्हार, फगुवा, झूमर, चौताल, नारदी, तितला, चैता और बारहमासा आदि के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति की छाप बहुतायत देखने को मिलती थी। गांवों में लोग एक साथ बैठकर फाग गीतों के गाने से लोगों के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता था। गांवों के झगड़े का निपटारा भी होली में आपसी बातचीत से ही हो जाता था। लेकिन आधुनिकता के चकाचौंध में लोक कलाओं के विलुप्त होने से समाज में आपसी वैमनस्यता बढ़ गई है।
आज आवश्यकता है पारम्परिक लोककलाओं के संरक्षण की।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी में सस्ते टेंडर डालने वालों पर शिकंजा, खराब निर्माण पर 2 साल बैन

यूपी पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: 15% से ज्यादा कम बोली लगाने वालों…

3 hours ago

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

7 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

7 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

15 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

1 day ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

1 day ago