होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
नागरी प्रचारिणी सभा के तत्वधान में होली मिलन एवं द्वितीय शनिवारीय काव्य गोष्ठी का आयोजन आचार्य परमेश्वर जोशी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आर. अचल पुलस्तेय एवं विशिष्ट अतिथि हरिलाल चौधरी उपस्थित रहे।
इस समारोह में उपस्थित श्रोताओं और अतिथियों को अबीर और गुलाल के साथ स्वागत किया गया।ततपश्चात अयोजित कवि गोष्ठी का शुभारंभ वीरेंद्र तिवारी, मधुर द्वारा सरस्वती वन्दना से हुआ। उसके बाद रवि नन्दन सैनी ने आओ हम सब खेले बसन्त भर भर के लोगो को गुदगुदाया कवि ओंकार तिवारी ने आया हु एक बार मुझे त्योहार कह देना कविता पढ़कर तालिया बटोरी। इसी क्रम कवि बृजेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा ” मैं वसंत हूँ ” सुनाकर श्रोताओं को आकर्षित किया। आगे कवि राम नगीना यादव, लालता प्रसाद चौधरी, वृजेन्द्र तिवारी, पार्वती देवी, नित्यानन्द आनन्द, सरोज पांडेय, आशुतोष तिवारी ने अपनी कविता सुनाकर गोष्ठी की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डां अचल पुलस्तेय ने होली पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि होली की शुरुआत भारतीय सभ्यता के साथ हुई। ऋग्वेद में होली को होला कहा गया है। उस होला से ही होरहा शब्द बना है । इस प्रकार यह पर्व कृषि से जुड़ा हुआ है। यह सृष्टि तापमान और नमी का सामंजस्य है। मनुष्य जीवन के लिए पच्चीस से बत्तीस के बीच का तापमान सबसे उत्तम होता है और फाल्गुन मास का तापमान इसी के बीच होता है। भारत के विभिन्न प्रांतों में अलग अलग परंपरायें है। हमें फाग को भारत के सम्पूर्ण सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाने की जरूरत है।
आगे कवि इन्द्र कुमार दीक्षित ने कहा कि यह प्रकृति जड़ और चेतन का मिश्रण है। जब भी यह भाव प्रस्फुटित होता है होली होती है।
सभा के अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी ने कहा कि होली रंग का त्योहार है। जीवन बदरंग नहीं होना चाहिए। इसमें उल्लास हो यही कामना है। उन्होंने आगत अतिथियों और श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ हरिविलास् चौधरी, दयाशंकर कुशवाहा, श्याम जी,एम पी गोंड आदि कवियों ने अपनी रचना सुनाई। संचालन योगेन्द्र तिवारी ‘योगी’ ने किया। सभा के मंत्री डाॅ अनिल कुमार त्रिपाठी ने सबको पुनः आगमन के लिए निवेदन किया। अंत में राष्ट्र गान एवं फूलों की होली के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर सरोज कुमार पांडेय,श्वेतांक करण त्रिपाठी,राम नगीना यादव, गोपाल कृष्ण सिंह रामू, विजय प्रसाद, कौशल कुमार मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, बृजेश पाण्डेय प्रबंधक, नित्यानंद आनन्द, वीरेन्द्र शुक्ल, राम प्रसाद पाठक, रवीन्द्र नाथ तिवारी, जगदीश उपाध्याय, पुष्कर, वृद्धि चन्द्र विश्वकर्मा, रजनीश गोरे, प्रदीप देव, बृजेन्द्र मिश्र आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

3 minutes ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

37 minutes ago

आपकी पहचान पर जारी फर्जी SIM से हो सकता है साइबर फ्रॉड, संचार साथी पर ऐसे करें शिकायत

आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? एक अनजान नंबर आपको मुसीबत में डाल…

58 minutes ago

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

1 hour ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

2 hours ago