महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस द्वारा 13 मार्च को राजभवन का घेराव: बृजलाल खाबरी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में अन्याय और अत्याचार का ग्राफ बढ़ा है। सरकार पूरी तरह सोयी हुई है, जनता के पैसे को सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लुटा रही है, सरकार के संरक्षण में विश्वविद्यालयों में बैठे कुलपति भ्रष्टाचार कर रहे हैं और सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, कांग्रेस भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी और जनविरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए, आगामी 13 मार्च को राजभवन का घेराव करेगी।
खाबरी ने कहा कि आगामी 13 मार्च को कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से कानून के दायरे में रहकर अहिंसात्मक प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार पुलिस की बैरीकेड भी नहीं रोक पायेगी और राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस। उन्होंने कहा कि आज देश के किसान की हालत अत्यंत दयनीय है, उसे अपनी फसल का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है, परन्तु भाजपा सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। केन्द्र की मोदी सरकार अपने कुछ पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। देश की जनता सब समझ रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।
खाबरी ने कहा कि कांग्रेस सदैव से ही जनहित के मुद्दों पर अनुशासन के दायरे में रहकर संघर्ष करती आई है, और आगे भी करती रहेगी। देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश की जा रही है, परन्तु कांग्रेस पार्टी ऐसा होने नहीं देगी इसके लिए वह संसद से लेकर सदन तक अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।
प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि सच की लड़ाई चल रही है। कौन अडानी के साथ है और कौन देश के व्यापारियों के साथ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को झोला लेकर भागने नहीं देंगे। जनता की मेहनत की कमाई उसे वापस करा के ही दम लेंगे।
प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया संयोजक ललन कुमार, अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, आशीष दीक्षित, रफत फातिमा आदि प्रमुख रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आपकी पहचान पर जारी फर्जी SIM से हो सकता है साइबर फ्रॉड, संचार साथी पर ऐसे करें शिकायत

आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? एक अनजान नंबर आपको मुसीबत में डाल…

20 minutes ago

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

36 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

45 minutes ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

54 minutes ago

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

3 hours ago