नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नाथनगर ब्लॉक के ओनविलाई गांव में नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धूमधाम व गाजे-बाजे साथ यात्रा में लगते जयकारों ने वातावरण भक्तिपूर्ण बना दिया। कलश यात्रा पर जगह-जगह भक्तों ने फूलों की वर्षा भी की। पूर्वाह्न 11 बजे से निकाली गई कलश यात्रा में 151 कन्याओं ने सिर पर कलश उठाया और गांव की परिक्रमा करने के पश्चात सरयू नदी से जल भरने के लिए यात्रा चल पड़ी। भक्ति गीतों के मध्य शोभा यात्रा में शामिल लोग अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे चल रहे थे।
श्रद्धालु यज्ञ स्थल से ओनविलाई, सुवरहां लहरी, नाथनगर होते हुए सरयू तट बिड़हर घाट पहुंचे, जहां मंत्रोच्चार के बीच जल से कलश भरा गया। पुन: यहां से यात्रा वापस ओनविलाई यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां पर विधि-विधान के साथ कलश स्थापित कराया गया।
ज्ञातव्य है कि नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आचार्य पंडित योगेंद्र नाथ शास्त्री के द्वारा भक्तों को रसपान कराया जाएगा।
यात्रा में कथावाचक पंडित योगेंद्र नाथ शास्त्री, यज्ञाआचार्य सुरेंद्र नाथ द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजक दिग्विजय नाथ मिश्रा, मुख्य यजमान भूमिनाथ शास्त्री, अमरनाथ उपाध्याय, गोपाल शरण उपाध्याय, रितेश उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, बद्री विशाल उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, केसरी नंदन उपाध्याय, बबुल्ले उपाध्याय, मोहन उपाध्याय, रामसूरत यादव, सुनील उपाध्याय सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
तीन वचनों के साथ राजनीति में बदलाव का दावा, किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याओं…
नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…
पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…
फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…
फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…
फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…