युग निर्माण इंटर कालेज में मनाया गया हिन्दी दिवस

देवरिया/राष्ट्र की परम्परा। हिंदी दिवस के अवसर पर युग निर्माण इंटर कॉलेज देवरिया खास देवरिया में 14 सितंबर को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सेन ने कहा कि हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया की हिंदी केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी,क्योंकि भारत में अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिंदी भाषा बोली जाती थी, इसलिए हिंदी को राज्य भाषा बनाने का निर्णय लिया गया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिंदी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए हिंदी को प्रत्येक क्षेत्र में सन 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाया मनाया जाता है। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हरिशंकर मणि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1978 में गांधी जी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राज्य भाषा बनाने को कहा था,इसे गांधी जी ने इसे जनमानस की भाषा भी कहा था, सन 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा में एक मत होकर हिंदी को भारत की राज्य भाषा के तौर पर स्वीकार किया गया था, इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद यात्रा किया गया कि इसे हर क्षेत्र में प्रसारित किया जाए। इसी क्रम में हिंदी के प्रवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव ने हिंदी दिवस पर अपना विचार प्रस्तुत किया उन्होंने यह कहा कि जनतांत्रिक आधार पर हिंदी विश्व भाषा है उसके बोलने समझने बोलने की संख्या संसार में तीसरी है। विश्व की 132 देश में जा बसे हैं भारतीय मूल के लगभग 2 करोड लोग हिंदी माध्यम से अपना कार्य करते हैं। इस अवसर पर अध्यापक दूधनाथ मणि, प्रेम कुमार पाण्डे,गगन तिवारी, रूपम मिश्रा,ऋषि गुप्ता,शुभम मिश्रा, तथा बच्चों में गायत्री,मानस आह्वान, खुशी, आलोक, आदित्य , अदिति, मुस्कान आदि बच्चों ने अपने-अपने विचार प्रकट किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

14 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago