विविध आयोजनों के बीच मना हिंदी दिवस

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदी दिवस के अवसर पर जिले भर में अनेक सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के हिंदी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि डा. जयसिहं यादव, सहायक आचार्य हिन्दी विभाग, सिद्धार्थ विश्ववविद्यालय कपिलवस्तु एवं विशिष्टअतिथि डा. धर्मेन्द्र कुमार, सहायक आचार्य संस्कृत विभाग सिद्धार्थ विश्ववविद्यालय, कपिलवस्तु एवं हरिराम मिश्र, शान्तिकुंज हरिद्वार ने अपने ओजस्वी एवं विद्वतापूर्ण वक्तव्यों से श्रोताओं को भाषा भाव संम्प्रेषण के विविध पक्षों से अवगत कराया ।
गोष्ठी का शुभारम्भ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन से हुआ। आगत अतिथियों को प्रतीक चिन्ह, उत्तरीय प्रदान कर स्वागत किया गया।
विचार गोष्ठी के संयोजक डा. के. एम. त्रिपाठी ने स्वागत परिचय प्रस्तुत किया तथा विषय प्रवर्तन डा.धर्मेन्द्र ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य, प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा संचालन डा. अमरनाथ पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे हिंदी विभाग के अतिरिक्त चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, नगेंद्र सिंह, मनीष कुमार, दीपक सिंह, नीरज राव, सीमा पांडेय, शालिनी मिश्रा, पूनम उपाध्याय, कल्याणी तिवारी, सुनीता गौतम आदि का विशेष योगदान रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

4 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

4 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

5 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

5 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

5 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

5 hours ago